कोडरमा, अप्रैल 17 -- सतगावां निज प्रतिनिधि। सतगावां में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को सतगावां थाना क्षेत्र के झांझीडीह गांव में नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर यौन शोषण और षड़यंत्र रचने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने जोरदार ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया। इस अनोखी कार्रवाई से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। गुरुवार को सतगावां थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी इश्तिहार को झांझीडीह गांव निवासी फरार अभियुक्त केदार यादव व उनकी पत्नी शिववती देवी के घर के अलावे गांव के मंदिर, बासोडीह बाजार के मुख्य चौराहा पर चिपकाया। इस दौरान पुलिस टीम ने ढोल बजवाकर पूरे गांव में यह संदेश दिया कि आरोपी को जल्द से जल्द अदालत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.