कोडरमा, दिसम्बर 29 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नये साल के मौके पर बिहार में अवैध शराब की खपत को लेकर सक्रिय शराब तस्करों पर मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। रांची से 120 बोतल महंगी विदेशी शराब लेकर सतगावां के रास्ते बिहार जा रहे एक कार को सतगावां की सीमा से सटे गोविंदपुर में जांच के दौरान पकड़ा गया। इस कार्रवाई में एक महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को नये साल से पहले अवैध शराब के नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है। जांच टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची से शराब की बड़ी खेप बिहार की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोका...