कोडरमा, फरवरी 15 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर रविवार को प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में "हर-हर महादेव" के जयघोष गूंजते रहे और भक्तों ने विधि-विधान से शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। प्रखंड के प्राचीन घोड़सिमर धाम, बालि महादेव मंदिर, महेश्वर नाथ मंदिर, शिव मंदिर खूंटा तथा धर्मसागर शिव मंदिर में भक्तों की सर्वाधिक भीड़ देखी गई। विशेष रूप से घोड़सिमर धाम में झारखंड के साथ-साथ पड़ोसी राज्य बिहार के गोविंदपुर, बक्सोती, नेमदारगंज, अकबरपुर, थाली, रोह और रूपौ सहित विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पूरे क्षेत्र में महाशिवरात्रि को लेकर उत्सवी माहौल बना रहा। रविवार रात विभिन्न स्थानों से भव्य शिव बारात निकाली गई। सतगावां थ...