कन्नौज, दिसम्बर 17 -- छिबरामऊ संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निगोह गांव जाने वाली सर्विस रोड के किनारे बुधवार को एक अज्ञात महिला का जला शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला का चेहरा बुरी तरह जल चुका है, जिससे उसकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को जलाया गया, ताकि उसकी पहचान छिपाई जा सके। सूचना मिलते ही एसपी समेत जिले की फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और एसओजी टीम भी मौके पर पहुंच गई। सुबह के समय जब स्थानीय ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें सड़क किनारे महिला का जला हुआ शव दिखाई दिया। इस भयावह दृश्य ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। सूचना फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। घने कोहरे के कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधी ने अंधेरे का फाय...