संभल, फरवरी 14 -- आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गुन्नौर हीरापुर उर्फ इटऊआ के पास आमने-सामने से दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो मासूम बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया। गांव ईशमपुर निवासी गोविंद कुमार, रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देवरा भूरा से अपनी दादी कमला देवी को छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक (अपाची) पर हारुन अपनी पत्नी, डेढ़ वर्षीय बेटी जया और डेढ़ महीने के मासूम मोहम्मद कैफ के साथ सवार था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में दोनों बाइक चालक-गोविंद कुमार और हारुन-गंभीर रूप से घायल हुए। अन्य घायलों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.