एटा, मार्च 20 -- अलग-अलग जगह हुए दो सड़क हादसों में युवक-युवती की मौत हो गई। पिलुआ क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से युवती की मौत हो गई। दूसरी तरफ मजदूरी करके लौट रहे युवक को बाइकसवार ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। थाना पिलुआ के गांव बमनई डेरा बंजारा निवासी लक्ष्मी उर्फ लल्लो (21) पुत्री जुम्मन बुधवार शाम को सड़क किनारे खड़ी हुई थी। इसी दौरान ईंट डालकर आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इतना ही नहीं चालक ने टक्कर मारने के बाद भागने का प्रयास किया। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने शौचालय की दीवार तोड़ दी। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घायल को परिवारीजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। दूसरी तरफ कोतवाली देहात के गांव न्यौराई निवासी सुघड सिंह (45) पुत्र अमर सिंह बुधवार रात को मजदूरी करने के बाद घर लौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.