बलिया, जनवरी 31 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर शनिवार को हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक वृद्ध समेत तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को नजदीक के अस्पतालों पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। खबर मिलते ही मृतक के गांव-घर में मातम पसर गया। बेल्थरारोड, हिसं के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई निवासी 24 वर्षीय आदर्श घर से दोस्त 28 वर्षीय रजनीकांत के साथ गेहूं लेकर आटा चक्की पर जा रहा था। बाइक सवार दोनों चौकियां - नगरा मार्ग पर गांव की चट्टी से गुजर रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी। दुर्घटना में दूसरी बाइक पर सवार देवरिया निवासी 22 वर्षीय अब्दुल्लाह भी जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने सभी को सीएचसी सीयर पर पहुंचाया जहां क...