जौनपुर, फरवरी 20 -- खुटहन/रामपुर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के दो अलग अलग स्थानों पर गुरुवार की रात में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो मेडिकल स्टोर संचालक सहित दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। दुर्घटनाएं सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छतौरा और रामपुर थाना क्षेत्र के भारत पेट्रोल पंप के पास हुईं। खुटहन थाना क्षेत्र के सधनपुर गांव निवासी एवं मेडिकल स्टोर संचालक 56 वर्षीय राम प्रताप प्रजापति गुरुवार की रात में किसी वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। वह जनवासे के पास सड़क पर खड़े थे इसी दौरान पीछे से आया एक बाइक सवार उन्हें टक्कर मार दिया। बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर गिर गया। इस घटना में रामप्रताप के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषि...