एटा, मई 9 -- बीते 24 घंटे में सड़क हादसों में वृद्ध महिला सहित तीन की जान चल गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया। वहीं जलेसर में महिला की मौत के बाद टक्कर मारने वाली बस पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इससे बस के शीशे टूट गए। पुलिस अधिकारियों के पहुंचने पर मामला शांत हो सका। थाना जलेसर के मोहल्ला सराय खानम निवासी भगवान देवी (65) पत्नी चुन्नीला अपने मोहल्ले की महिलाओं के साथ शादी में शामिल होने के लिए गुरूवार की देरशाम को जा रही थी। वह अभी कुछ आगे ही घर से निकल पाई थी कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही बस ने महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में भगवान देवी और शारदा देवी घायल हो गए। हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें डाक्टरों ने भगवान देवी को मृत घोषित क...