श्रावस्ती, जून 6 -- श्रावस्ती, संवाददाता टीम। पांच अलग अलग सड़क हादसों में पिता पुत्र समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कुछ घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली भिनगा के भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग पर स्थित संग्रामगंज के पास गुरुवार देर रात बाइक फिसल कर अनियंत्रित हो गई। हादसे में बाइक पर सवार सिरसिया थाना क्षेत्र के बलनपुर बसंतपुर निवासी चन्ने पुत्र रईस अहमद व राहुल पुत्र शहाबुद्दीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों घायलों को पास के ही निजी अस्पताल में भिजवाया। इसी तरह कोतवाली भिनगा के लक्ष्मनपुर बाजार निवासी शेर मोहम्मद इब्राहीम व नवाज शरीफ उर्फ बबलू पुत्र शेर मोहम्मद बाइक से देर रात शादी का कार्ड बांटकर वापस घर जा रहे थे। संग्रामगंज पुलिया के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.