एटा, दिसम्बर 10 -- जिले में 24 घंटे के अंदर तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। बुधवार दोपहर को ससुराल जा रहे बाइक सवार मामा-भांजे अचानक सामने आई भैंस की चपेट में आ गए। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने भांजे को मृत घोषित कर दिया। मामा का उपचार चल रहा है। जिला फिरोजाबाद के गांव नगला बीच निवासी रईसउददीन (40) पुत्र अलाउद्दीन मामा शौकत अली के साथ बाइक से बुधवार दोपहर को ससुराल सकीट जा रहे थे। गांव वीगौर स्थित नवोदय स्कूल के पास पहुंचे। वहीं पर अचानक भैंस सामने आ गई। बाइक सवार भैंस से टकरा गए और दोनों घायल हो गए। एकत्रित लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चिकित्सक ने रहीसउद्दीन को...