बलिया, फरवरी 6 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। इनमें एक बुजुर्ग शामिल हैं। हिसं सिकंदरपुर के अनुसार सिकन्दरपुर-बेल्थरा मार्ग पर अस्पताल मोड़ के पास स्कूली वाहन और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ ही दूरी पर करमौता के पास कार की टक्कर से एक बुजुर्ग घायल हो गया। थाना क्षेत्र के धोबहाहा गांव निवासी 23 वर्षीय अब्दुल तथा 17 वर्षीय कैश अहमद पुत्र नौशाद बाइक से सिकंदरपुर बस स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिकन्दरपुर स्टेशन की ओर से नगरा मोड़ की तरफ तेज गति से जा रही स्कूली वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों...