बलिया, फरवरी 3 -- बलिया, संवाददाता। जिले में मंगलवार को अलग-अलग सड़क हादसों में ट्रक चालक की मौत हो गई। वृद्धा समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हिसं बैरिया के अनुसार शिवन टोला के पास मंगलवार तड़के ट्रक और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक 52 वर्षीय रामधनी बिंद की मौत हो गई। वह नंदगंज क्षेत्र (गाजीपुर) में सहेड़ी गांव के रहने वाले थे। हादसे में डंपर चालक 26 वर्षीय कमलेश यादव और खलासी 25 वर्षीय अर्जुन यादव घायल हो गए। दोनों घायलों को सोनबरसा सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। ट्रक चालक बैरिया आ रहा था और डंपर बिहार जा रहा था। दोनों वाहनों की टक्कर इतन...