जौनपुर, फरवरी 11 -- जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास सोमवार की रात 11 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार ग्राम प्रधान की मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, सिंगरामऊ में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। खम्भौरा गांव के 52 वर्षीय प्रधान डॉ. रामजनम यादव बाइक से शहर से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह जौनपुर-शाहगंज मार्ग के पूर्वांचल विश्वविद्यालय चौकी के पास पहुंचे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आ गए। उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया और कुचलते हुए वह फरार हो गया। घटना के थोड़ी देर के बाद वहां पुलिस व अन्य लोग पहुंचे। तब तक उनकी हालत ज्यादा गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में प्रधान को जिला अस्पताल ले...