औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- एनएच-139 मार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अंबा के सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र कुमार सिंह ने गति सीमा बोर्ड लगाने की मांग की है। उन्होंने यह अनुरोध औरंगाबाद डीएम और पलामू डीसी से किया। उन्होंने बताया कि मार्ग पर वाहनों की अनियंत्रित गति के कारण अक्सर हादसे होते हैं। कई लोग इस वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। उनका कहना है कि दुर्घटनाओं का मुख्य कारण वाहन चालकों द्वारा गति नियंत्रण न रखना है। उन्होंने सुझाव दिया कि संडा और हरिहरगंज शहर के बाहरी छोर पर 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा वाले बोर्ड लगाए जाएं। इससे वाहन चालक अपनी गति नियंत्रित कर सकेंगे। यदि संभव हो तो दोनों शहरों के बाहरी छोर पर दो-दो बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही उन्होंने अंबा, रिसियप और अन्य राष्ट्रीय मार्गों पर भी सघन इलाके के बाहरी छोर पर गति ...