पीलीभीत, अक्टूबर 7 -- पूरनपुर। घुंघचाई थाने से ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे होमगार्ड की सीमेंट सरिया भरी ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई के रहने वाले विचित्र सिंह होमगार्ड के पद पर तैनात है। उनकी ड्यूटी मौजूदा समय में घुंघचाई थाने पर चल रही है। सोमवार की शाम वह ड्यूटी कर वापस अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। पिपरिया दुलई -सिरसा मार्ग के बीच सीमेंट सरिया भरी ट्रैक्टर ट्राली की वह चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होमगार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपचार के बाद उनको पीलीभीत रेफर किया गया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.