भागलपुर, सितम्बर 11 -- सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के भागलपुर-अमरपुर रोड में बुधवार की रात लगभग 10:30 अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार दो लोगों को कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पर बाईपास थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाने लगी। लेकिन रास्ते में ही एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के पोस्टल कॉलोनी के किराए के मकान में रहने वाले अभय नाथ झा के 30 वर्षीय पुत्र कुमार रित्विज के रूप में हुई। मृतक के पिता ने बताया कि रित्विज सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर था। लेखनबाजी नाम से फेसबुक पर पेज है। करीब 4 लाख फॉलोअर हैं। मूलरूप से सहरसा के महेशी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। रित्विज अपने दोस्त सुमित झा के साथ बाइक पर दाऊदबाट गया था। वहीं से लौटते समय घटना घटी है। सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.