देहरादून, फरवरी 21 -- रुड़की। भगवानपुर में बीती रात सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय विनीत निवासी मुज्जफराबाद, थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...