मथुरा, फरवरी 2 -- सोनई। थाना अंतर्गत राया-हाथरस मार्ग पर आयराखेड़ा मोड के समीप शनिवार दोपहर सड़क हादसे में विक्की सवार की मौत हो गयी, जबकि एक महिला सहित दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक की पत्नी व बाइक सवार घायल हो गये। इन्हे उपचार को भर्ती कराया गया। शनिवार दोपहर बाद विक्की सवार निजाम (42) निवासी नगला बरी, मांट अपनी पत्नी के साथ हाथरस क्षेत्र में रिश्तेदारी से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में हाथरस-राया मार्ग पर गांव कूम्हा के समीप से पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। इसके चलते विक्की सवार दंपती और बाइक सवार गौरव निवासी गांव पिपरौठ, फरह घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार को अस्पताल भिजवाया। वहां निजाम को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.