गाज़ियाबाद, दिसम्बर 2 -- मोदीनगर। शेरपुरा-सौंदा मार्ग पर गांव फफराना के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। गांव सौंदा में 30 वर्षीय विपिन कुमार परिवार सहित रहता था। वह निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय था। सोमवार को वह ड्यूटी पर गए थे। सोमवार देर रात तक वह वापस नहीं आए तो पत्नी ने फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। काफी प्रयास के बाद भी जब फोन नहीं उठा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। देर रात एक बजे के आसपास शेरपुर-सौंदा मार्ग पर गांव फफराना के पास विपिन की बाइक मिली। बाइक से दस फीट दूर विपिन खून से लथपथ खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया,जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.