बुलंदशहर, फरवरी 5 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात पुलिस ने सड़क हादसे में एक युवक की मौत की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता मां ने एसएसपी से भी गुहार लगाई और कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में सीजेएम के आदेश पर पीड़िता मंजू देवी पत्नी स्व.नरेंद्र सिंह निवासी गांव रमपुरा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 30 नवंबर 2025 को उनका पुत्र सचिन उर्फ तेजेंद्र गांव इमलिया के पास एक डेयरी से डयूटी कर घर के निकला था और सड़क किनारे कच्चे में खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगा। आरोप है कि उसी दौरान स्याना-बुलंदशहर मार्ग पर स्याना की तरफ से तेजी से आई एक बाइक ने पीड़िता के पुत्र सचिन उर्फ तेजेंद्र में टक्कर मार दी। हादसे में सचिन उर्फ तेजेंद्र बुरी तरह ...