गोंडा, मार्च 8 -- करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पाण्डेयचौरा के मजरे शिवलाल पुरवा निवासी गौरीशंकर मिश्रा (42) की सड़क हादसे में मौत हो गई । उनके असामयिक निधन की खबर सुनते ही जिला अस्पताल में शुभचिंतकों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम वह टेम्पो में बैठकर परसपुर की तरफ से आ रहे थे। उनका पैर बाहर निकला हुआ था। करनैलगंज हाईवे पर पाण्डेय चौरा के एक विद्यालय के पास बाइक सवार ने पैर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह टेम्पो नीचे गिर गए। नीचे गिरने के बाद आ रही चार पहिया वाहन ने भी रौंद दिया । आनन - फानन में उन्हें करनैलगंज स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें गोण्डा मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। स्वजन और इष्ट मित्र उन्हें लेकर गोण्डा पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिलनसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.