गोरखपुर, जनवरी 5 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना 7 दिसंबर 2025 की शाम करीब छह बजे की है। बसडीला निवासी शिवा पुत्र रमेश पैदल सरैया बाजार जा रहा था। जब वह फुटहवाइनार-सोनबरसा मार्ग स्थित तिलौली मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक बाइक चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में शिवा को गंभीर और प्राणघातक चोटें आईं। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने अगले दिन उसे मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 13 दिसंबर की रात शिवा ने दम तोड़ दिया। मृत्यु की सूचना पर गुलरिहा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ...