देवरिया, मई 26 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के देवरिया- कसया मार्ग पर मुंडेरा बाबू के समीप सोमवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुट गई, लेकिन देर शाम तक शव का शिनाख्त नही हो सका। तरकुलवा थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाबू चौराहे पर बाइक सवार 23 वर्षीय युवक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक जींस पैंट व चेकदार शर्ट पहने हुए था। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि शव को मोर्चरी हाउस भेजा गया है,उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.