गया, जून 12 -- मोहनपुर थाना क्षेत्र के कुलाही मोड पर ऑटो और बाइक के बीच हुई टक्कर में मारे गए तीनों लोगों के शव का दाह-संस्कार बनकट गांव घाट पर हुआ। बेहद गमगीन माहौल के बीच गुरुवार को निखिल को पिता सोभी दास जबकि अजय दास ने अपनी मां तारामणि और पत्नी रिंकू को मुखाग्नि दी। इस दौरान लोग चर्चा कर रहे थे कि अजय कितना अभागा है कि एक साथ अपनी मां और पत्नी को मुखाग्नि दे रहा है। ज्ञात हो कि बुधवार को कुलाही मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ऑटो और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक पर सवार निखिल, रिंकू और तारामणि की मौके पर मौत हो गई थी घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेजा था। पोस्टमार्टम होने के बाद शव को घर लाया गया था। जिसके बाद आवश्यक की प्रक्रिया पूरी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.