बस्ती, फरवरी 10 -- बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के केवटाखोर निवासी लल्लू प्रसाद ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटा विनय कुमार और पत्नी प्रेमा देवी गत छह फरवरी को बाइक से सोनहा की तरफ जा रहे थे। तभी बस्ती-सोनहा मार्ग पर एक मैजिक चालक ने लापरवाहीपूर्वक बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी प्रेमा देवी को गंभीर चोट आई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। थानाध्यक्ष शशांक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मैजिक वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...