लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- थाना मैलानी क्षेत्र के ग्राम दूलीपुर निवासी गरीब मजदूर रामसनेही बीते 1 जुलाई को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोप है कि घटना की तहरीर देने के बावजूद थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई, जिसके निर्देश पर अब रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताते हैं कि रामसनेही पुत्र रामभरोसे 1 जुलाई की शाम लगभग 4 बजे लखीमपुर से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान गोला मार्ग पर सड़क पार करते समय एक तेज़ रफ्तार सफेद चारपहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल रामसनेही को तत्काल आरोग्य अस्पताल, गोला में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसके पैर की हड्डी टूट गई है और शरीर के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.