पूर्णिया, फरवरी 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र के जगैली गांव में तेज रफ्तार मैजिक वाहन की चपेट में आने से भाजपा नेता की पत्नी की मौत हो गयी। मैजिक से ठोकर लगते ही महिला सड़क किनारे छटपटाने लगी। आनन-फानन में परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में बताया गया कि जगैली निवासी भाजपा नेता पूर्व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष ताराकांत झा की पत्नी 65 वर्षीया लक्ष्मी देवी देर शाम एक लड़की की चौठारी देखने जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार मैजिक वाहन की ठोकर लगने से बुरी तरह घायल हो गयी। आसपास के लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन आनन फानन में अस्पताल ले गये। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। भाजपा नेता की पत्नी की सड़क दुघर्टना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.