उरई, जून 14 -- कोंच (उरई)। संवाददाता ग्राम व्यौना रियासत में शनिवार सुबह दो सगे भाईयों की मौत से गांव में मातम छा गया। छोटा भाई अल सुबह शौच क्रिया को गया था जिसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जब इसकी खबर घर पहुंची तो बड़ा भाई दौड़ पड़ा। लेकिन परिजनों ने उन्हें घर वापस लौटा दिया। घर पहुंचते ही उनकी भी सांसें थम गईं। एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से घर में कोहराम मचा है। कोंच कोतवाली क्षेत्र में ग्राम व्यौना रियासत निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग रामचरण प्रजापति शनिवार तड़के घर के पास खेतों की तरफ शौच को गए थे। बताया जा रहा है कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह होने पर जब उनके परिजन शौच के लिए खेतों की तरफ गए तो रामचरण का शव पड़ा देखा। बुजुर्ग की मौत की खबर पूरे गांव में फैल गई। वहीं मामले की जानकारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.