बोकारो, जनवरी 9 -- चास प्रतिनिधि। यश वी फार यू संस्था की ओर से करीब 8 वर्ष राहगीर और युवाओं के बीच हेलमेट का वितरण किया जाता रहा है। शनिवार को चास चेकपोस्ट भारत माता प्रतिमा स्थल से तीन दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान सह ऑन द स्पॉट हेलमेट वितरण कार्यक्रम शुरु होगा। यह जानकारी संस्था के संरक्षक मनोज सिंह ने दी। जानकारी के अनुसार करीब आठ वर्ष पूर्व संस्था के संरक्षक मनोज सिंह ने सड़क हादसे में अपने बेटे को खोया था। बेटे की याद में यश वी फॉर यू संस्था बनाकर सड़क हादसे में पीड़ित लोगों कि मदद करते रहे हैं। जिसमें घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाना सहित सड़क सुरक्षा अभियान शामिल है। इसमें युवाओं के की बीच हेलमेट वितरण कर उन्हें यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने काम किया जाता र है। अभियान की शुरुआत को लेकर संरक्षक ने बताया कि वर्ष 2017 में...