नवादा, मई 25 -- हिसुआ/नारदीगंज, संसू। थाना क्षेत्र के राजगीर-बोधगया पथ पर बगोदर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नारदीगंज प्रखंड के फाजिलपुर निवासी निजी विद्यालय संचालक पारस कुमार सिंह के 12 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है। जबकि उसके साथ रहा एक अन्य युवक नारदीगंज प्रखंड के शादीपुर निवासी दीनू सिंह का पुत्र प्रवीण कुमार गंभीर रूप से घायल है। जिसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थित विम्स रेफर किया गया है। बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर दोनों हिसुआ की ओर से नारदीगंज स्थित अपने घर लौट रहे थे। तभी बगोदर पेट्रोल पम्प के समीप किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही लोगों की भीड़ वहां पर जुट गई। तत्काल बाइक सवार दोनों को इलाज के लिए सीएचसी प...