बुलंदशहर, नवम्बर 15 -- सड़क हादसे में गांव भटौना निवासी रिटायर्ड फौजी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव गेसुपुर मोड़ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक रिटायर्ड फौजी विकल पुत्र महावीर सिंह उम्र 42 वर्ष 2 साल पहले फौजी से रिटायर्ड हुआ था। शनिवार दोपहर रिटायर्ड फौजी किसी काम से बाइक पर सवार होकर सिकंदराबाद जा रहा था। गेसूपुर मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक ने रिटायर्ड फौजी की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें रिटायर्ड फौजी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद दूसरा बाइक चालक बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया। मृतक रिटायर्ड फौजी का शव गुलावठी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रिटायर्ड फौजी शादीशुदा था। अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है...