मेरठ, फरवरी 17 -- सरधना रविवार देर रात मेरठ‑ करनाल हाईवे पर दबथुवा गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को साथ ले गए। शामली के गढ़ी पुख्ता गांव निवासी 19 वर्षीय सालिक पुत्र अनीस रविवार को बुलेट बाइक पर सवार होकर अपने साथी नवाजिश पुत्र कय्यूम के साथ मुंडाली गांव में जलसे में शामिल होने गया था। रात को लौटते समय वह जैसे ही मेरठ करनाल हाईवे पर दबथुवा गांव के निकट पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सालिक की मौत हो गई, जबकि नवाजिश गंभीर घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.