बस्ती, सितम्बर 19 -- बस्ती। देर रात्रि ननिहाल से लौट रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना कप्तानगंज थानाक्षेत्र के कप्तानगंज-दुबौला मार्ग पर बेलसड के पास रात्रि 10 बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र के रैकवार गांव निवासी प्रिंस कुमार अपने ननिहाल थानाक्षेत्र के ही मानपुर श्राद्ध में निमंत्रण पर गया था। प्रिंस वापस लौट कर गांव जा रहा था। बेलसंड के पास बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह गिरकर गंभीर हो गया। पीछे की बाइक पर उसके चाचा और उसकी बहन थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। सूचना पर परिजन भी पहुंचे। थानाध्यक्ष कप्तानगंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.