प्रयागराज, जून 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। कैंट इलाके में सप्लाई डिपो के पास शुक्रवार देर रात एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। धूमनगंज निवासी 26 वर्षीय अमित अपने मित्र चंदन के साथ कैंट के सप्लाई डिपो के पास बाइक से देर रात गुजर रहा था। तभी तेज रफ्तार एक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से घायल अमित को इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल चंदन का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अमित के घर पर पत्नी माधुरी और एक तीन वर्ष का बेटा है जबकि पिता का घर पर ही इलाज चल रहा है। मौत की खबर से घर में कोहराम मचा हुआ है। कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी के जरिए वाहन चालक की खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...