सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- सोमवार शाम इस्लामनगर क्षेत्र के गांव शेरपुर पूर्वी यमुना नहर के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना नकुड़ के गांव घाटमपुर निवासी रोबिन पुत्र इकराम रामपुर मनिहारान में बाइक से किसी कार्य से आ रहा था। जब वह गांव शेरपुर के निकट पहुंचा। तो उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। और वाहन चालक वाहन सहित मौके फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में रोबिन को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रोबिन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम यादव ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.