बक्सर, दिसम्बर 20 -- पेज-03 के लिए राजपुर संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें प्रखंड समन्वयक आलोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर बघेलवा मोड़ के पास हुई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल आलोक कुमार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, राजपुर प्रखंड के प्रखंड समन्वयक आलोक कुमार अपने पैतृक गांव कुदरा से प्रखंड मुख्यालय राजपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर बघेलवा के पास एक स्कॉर्पियो वाहन ने अचानक मोड़ ले लिया, जिससे आलोक कुमार उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.