महाराजगंज, सितम्बर 21 -- शिकारपुर/भिटौली, हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर शुक्रवार की देर रात शिकारपुर में वाहन की ठोकर से जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य स्वॅ. साधु शरण दीक्षित के मझले पुत्र विवेक दीक्षित(40) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से भिटौली पुलिस इलाज के लिए घायल विवेक को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान विवेक दीक्षित की मौत हो गई। भिटौली थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित निवासी स्व. साधुशरण दीक्षित के तीन पुत्रों में दूसरे नंबर के विवेक दीक्षित उर्फ रिंकू गांव के प्रधान प्रतिनिधि रह चुके हैं। माता अन्नापूर्णा देवी, पिता गांव के कई बार प्रधान रह चुके हैं। गांव में स्थापित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्...