गाजीपुर, मार्च 6 -- देवकली (गाजीपुर)। नंदगंज थाना क्षेत्र के सोन्हुली ग्राम केनिवासीपूर्व ग्राम प्रधान 55 वर्षीय रामलोचन सिंह यादव बुधवार की रात्रि मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे। किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामलोचन सिंह बुधवार की बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वाराणसी गए थे। वहां से शामिल होने के बाद वह वापस घर लौट रहे थे। रात में आठ बजे डुबकियां पेट्रोल पम्प के समीप एक चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने से मौत हो गई। रामलोचन सोन्हुली ग्राम के रसूलपुर चौकहवा गांव के निवासी थे। पूर्व ग्राम प्रधान के रूप मे गांव सहित पूरे क्षेत्र मे काफी लोकप्रिय थे। मृतक के परिजनों ने नंदगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्...