हरदोई, जनवरी 13 -- बेनीगंज। अंतिम संस्कार से वापस बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे माता-पिता के साथ बेटे की पिकअप से भिड़ंत हो गई। इसमें पिता की मौत हो गई, जबकि मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्राम बिराहिमपुर निवासी 62 वर्षीय शिवराज खेतीबाड़ी करते हैं। बड़ा बेटा विनय बड़ी बहन की सास रामरानी पत्नी रामकुमार निवासी मीनापुर का अंतिम संस्कार कराने के लिए गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद विनय पिता शिवराज और माता उमारानी को बाइक से लेकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान सोमवार की शाम कल्याणमल चौकी के सामने बाइक अनियंत्रित होकर एक पिकअप वाहन से जा टकराई। हादसे में शिवराज और उनकी पत्नी उमारानी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने...