गुमला, फरवरी 14 -- गुमला प्रतिनिधि। बसिया थाना क्षेत्र के लुंगटू पड़राटोली के समीप शुक्रवार शाम बाइक दुर्घटना में नौंवी कक्षा के छात्र की मौत हो गई,जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान लुंगटू पड़राटोली निवासी अनीस टोपनो (16) के रूप में हुई है। घायलों में तालेसेरा निवासी आनंद बरला (16) तथा डुमरसेरी निवासी मुकुट (18) शामिल हैं।तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कुम्हारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लुंगटू पतरा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में अनिष टोपनो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने अनिष टोपनो को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.