गोपालगंज, मई 10 -- ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की ट्रैक्टर ट्रालियों की रफ्तार नियंत्रित व नियमित निगरानी की उठायी आवाज कटेया ,एक संवाददाता। शनिवार को कटेया-जमुनाहा मुख्य पथ पर रेफरल अस्पताल के समीप दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों युवक डीजे ऑपरेटर का काम करते थे । एक समारोह से लौटने के दौरान यह दुर्घटना घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेफरल अस्पताल के समीप एक निर्माणाधीन मकान के लिए भवन सामग्री सड़क किनारे फैली हुई थी। उसी दौरान दोनों युवक ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक कर रहे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर ट्राली की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही दोनों गांवों में मातम छा गया। शव जब पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.