देवरिया, जनवरी 13 -- खुखुंदू, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रारबड़ी में रविवार की रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में चल रहा है। गांव के दो युवकों की मौत के बाद मातम छा गया। रारबड़ी गांव निवासी गोलू उर्फ सूरज गौड़ (25) पुत्र शेषनाथ गौड़, अनुज गौड़ (18) पुत्र नागेंद्र गौड़ तथा प्रिंस गौड़ पुत्र बलेश्वर गौड़ एक ही बाइक से किसी कार्यवश महुई श्रीकांत चौराहे पर गए थे। रात को वह घर के लिए बाइक से लौट रहे थे, अभी वह गांव के गोदाम के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पेड़ से टकराते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी घ...