पीलीभीत, मई 25 -- पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम अंडरायन के बाबू पुत्र फिरोज खां ने थाना अमरिया पुलिस को तहरीर दी। कहाकि उसके भाई शमसीर खान पुत्र फिरोज खान अपनी पत्नी नसीम बेगम और 17 वर्षीय पुत्री कशिश के साथ बाइक से बढ़ेपुरा से अमरिया आ रहे थे। जैसे ही वह थाना अमरिया के समीप बारात घर के सामने पहुंचे। पीलीभीत से आ रही चार पहिया गाड़ी ने उनको सामने से टक्कर मार दी। हादसे में शमसीर खान और कशिश की मौत हो गई जबकि नसीम बेगम घायल हो गईं। थाना अमरिया पुलिस ने तहरीर और कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.