बेगुसराय, अप्रैल 4 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर पंचायत के मानोपुर मुसहरी के दो चचेरे भाइयों की दलसिंहसराय में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों की पहचान थाना क्षेत्र के मानोपुर मुशहरी गांव निवासी बुटलाल सदा के 53 वर्षीय पुत्र हरिहर सदा तथा महेंद्र सदा के 40 वर्षीय पुत्र सुनील सदा के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि हरिहर सदा तथा सुनील सदा वृहस्पतिवार को मोटरसाइकिल से समस्तीपुर जिला के झखरा गांव स्थित एक रिश्तेदार के यहां आयोजित छठियार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-28 पर दलसिंहसराय डैनी चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायल को स्थानीय लोगों ने दलसिंहसराय स्थित एक सरकारी अस्पताल में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.