बेगुसराय, जून 24 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। रोसड़ा-बेगूसराय एसएच-55 पर दौलतपुर मोकर्री गांव के निकट मंगलवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से साइकिल सवार एक युवक व बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय क्लिनिक में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। साइकिल सवार जख्मी युवक की पहचान दौलतपुर गांव के वार्ड नंबर पांच निवासी पवन दास के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। वहीं बाइक सवार युवक की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरवासा गांव निवासी बेचन सहनी के पुत्र धर्मराज कुमार, शिवनन्दन सहनी के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.