हरिद्वार, दिसम्बर 27 -- प्रेमनगर आश्रम चौक के पास फ्लाईओवर पर कुछ समय पहले हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में दो सुरक्षा गार्ड और एक कार चालक की मौत हो गई थी। निर्माणदायी संस्था से जुड़े संदीप रविंद्र पाटिल निवासी जलगांव महाराष्ट्र की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। उसके अनुसार, फ्लाईओवर पर मरम्मत के चलते बैरिकेडिंग की गई थी और सुरक्षा गार्ड भी तैनात थे। 10 दिसंबर की रात दून से आ रही तेज रफ्तार कार ने बैरिकेडिंग के पास ड्यूटी कर रहे राजू राय और अनाथ सिंह को टक्कर मार दी। राजू की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अनाथ सिंह ने ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ा। इस हादसे में कार सवार युवक की भी मौत हो गई थी। इधर, थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि इस मामले की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.