मुंगेर, फरवरी 16 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। वासुदेवपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत चंडिका स्थान स्थित श्रीकृष्ण सेतु के पास रहने वाले एक टायर दुकानदार की रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद आजाद के रूप में हुई है। मृतक आजाद मूल रूप से लखीसराय जिले के क्यूल थाना क्षेत्र के खगौर गांव के निवासी थे। मृतक मो. आजाद चंडिका स्थान के पास अपनी टायर पंक्चर बनाने की दुकान चलाते थे। वह काफी समय से इसी क्षेत्र में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इधर, मृतक के रिश्तेदार गुफरान ने बताया कि उन्हें घर से अचानक फोन आया कि आजाद का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने के वक्त गुफरान लखीसराय में ही कहीं काम कर रहे थे, जहां से वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक अपने प...