कटिहार, फरवरी 7 -- कटिहार, एक संवाददाता सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी एक युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक की पहचान पोठिया निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि करीब तीन-चार दिन पहले पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया और डुमर गांव के बीच मुख्य सड़क मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार मुकेश कुमार को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों द्वारा तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के ...