बेगुसराय, दिसम्बर 1 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंड ढाला के समीप एसएच-55 पर बाइक की ठोकर से जख्मी महिला 38 वर्षीया संगीता देवी की इजाल के दौरान सोमवार को एक निजी क्लीनिक में मौत हो गयी। वह मंझौल-दो पंचायत के वार्ड-तीन निवासी भोला यादव की पत्नी थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। उसके बाद सोमवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पति भोला यादव ने बताया कि दोनों पति-पत्नी 29 नवंबर को बाइक से मंझौल से बेगूसराय जा रहे थे। एसएच-55 पर खम्हार कुंड ढाला के समीप पीछे से बाइक ने ठोकर मार दी। इससे उनकी पत्नी सड़क पर गिर गयी व जख्मी हो गयी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लाखो स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गयी।

हिंदी हिन...